फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो दिवसीय वार्षिक मेले का हुआ आयोजन

विज्ञापन
वार्षिक मेले में पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। गांव हरसोली में संत दास जी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की स्टॉलें लगाई गई थीं, जहां लोगों ने व्यंजनों और ठंडे पेयों का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के लिए झूले व खेल-खिलौनों की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से ठंडे और मीठे पानी की प्याऊ लगाकर लोगों को राहत प्रदान की।मेले के दौरान पारंपरिक कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजन के दौरान थाना पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें