फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीओ घोषित दो अपराधी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस टीम ने वर्ष 2022 में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में अदालत की ओर से उद्घोषित अपराधी मुकेश कुमार निवासी गांव बुडीन, महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत कीओर से उसे पीओ घोषित किया गया था। वहीं, दूसरे मामले में थाना कसौला पुलिस टीम ने वर्ष 2020 में दर्ज बिजली की केबल चोरी के मामले में अदालत की ओर से उद्घोषित अपराधी हरिराम निवासी गांव गोकल जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें