रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से इस बार जिले में दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए 55 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें आज दोपहर बाद सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक यह परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बोर्ड के उड़नदस्ता प्रभारी सोमदत्त ने कहा कि यह परीक्षा दोपहर बाद साढ़े बारह बजे शुरू हुई और बिना किसी रुकावट के चली। इस परीक्षा के दौरान रेवाड़ी और कोसली खंडों में एक-एक परीक्षार्थी को अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा गया, जिनके खिलाफ बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। संवाद