फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गिरफ्तार दो पशु तस्करों को भेजा जेल

Sun, 18 Feb 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पिकअप में पशुओं को भरकर ले जाने के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला नूंह के कस्बा तावडू की बुराका कालोनी निवासी फूल सिंह और जिला गुरुग्राम के गांव लोकरी निवासी हुकम सिंह के रूप में हुई है। 17 फरवरी को गोकलगढ़ निवासी रोहित यादव ने शिकायत में कहा था कि वह धारूहेड़ा गोशाला का प्रधान है। उसने गांव कापड़ीवास के पास अपने साथियों के साथ पिकअप को पकड़ा जिसमें चार पशु ठूंसकर भरे गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में पशु क्रूरता, हरियाणा गोवंश एवं गो संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें