रेवाड़ी। डेंगू के दो नए केस मिलने के बाद अब जिले डेंगू पीड़ितों की संख्या आठ हो गई है। जिले में जून तक डेंगू के सिर्फ 6 केस ही थे। अब स्वास्थ्य विभाग ने दो नए डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की है।
मानसून सीजन में डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मना रहा है। इसके तहत एमपीएचडब्ल्यू व ब्रीडिंग चेकर की टीम घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वे की जांच कर रही है। मच्छरों का लार्वा मिलने पर अभी तक 550 से अधिक लोगों को नोटिस थमाए जा चुके हैं। बुधवार को चंडीगढ़ व मेवात से टीम ने शहर का दौरा किया। अर्बन क्षेत्र में लार्वा की जांच की थी। टीम सदस्य साजिद हुसैन व अन्य साथी ने सेक्टर-3 व 4 में ठहरे पानी में लार्वा की जांच की। जांच में घरों के बाहर रखी पशुओं की खेल के पानी में काफी मात्रा में लार्वा पाया गया, जिसके लिए लोगों को नोटिस थमाएं गए है तथा बर्तनों को साफ रखने की सलाह दी गई है।
मलेरिया अधिकारी डॉ अमित यादव व हेल्थ इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी में 24 हेल्थ इंस्पेक्टर के सुपरविजन में 40 ब्रीडिंग चेकर सोर्स रिडेक्शन का कार्य कर रहे हैं। जिले के 417 तालाबों में गम्बूजिया मछली छोड़ी गई है और गंदे पानी में काला तेल डाला जा रहा है। सभी सीएचसी में 10-10 लीटर टेमीपाश की दवाई दी गई है।म