फोटो: 07रेवाड़ी। गांव लूखी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.
रेवाड़ी। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र यादव ने बुधवार को लूखी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या उमा यादव एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रभारी मनोज नठेड़ा ने विद्यालय पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। डॉ. राजेन्द्र ने विद्यालय के निरीक्षण उपरांत विद्यालय के शिक्षण स्टाफ संग बैठक की। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के स्तर में सुधार पर जोर दिया उन्होंने स्कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय के प्रति जितनी ज्यादा समर्पित होगी विद्यालय उतना ही अधिक उन्नति करेगा। उन्होंने इस मौके पर खंड नाहड़ के सभी विद्यालयों की नव गठित स्कूल प्रबंधन समितियों से आह्वान किया कि वे विद्यालय प्रभारियों के साथ मिलकर अपने अपने विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के प्रयास करें। संवाद