रेवाड़ी। बावल थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिले के गांव बावल निवासी विजय सिंह व राजस्थान के दौसा जिले के गांव मेहलुकी निवासी लोकेश उर्फ अजय के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय सिंह व लोकेश अपराधी हैं तथा अवैध हथियार रखते हैं। वे आज भी अवैध हथियार लिए साबन पुल के पास खडे़ है। मिली सूचना के आधार पर बावल पुलिस की टीम रेडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो दोनों व्यक्ति खडे़ दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को सामने देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। संवाद