रेवाड़ी। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पंजाब के बठिंडा के तलवंटी साबो, गिल्लावाड़ा कुआं निवासी जसनदीप और तख्तदीप को 30 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान के दौरान दोनों पकड़े गए। जसनदीप के बैग से 16 किलो 430 ग्राम और तख्तदीप के बैग से 17 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।