रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत के आधार पर 10 मार्च को उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने बालियर खुर्द निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 अप्रैल को दर्ज किए गए दूसरे मामले में माजरा निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। बाद में उन्हें पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया।