फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एटीएम से पैसे निकालने के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा पुलिस ने चिप लगाकर एटीएम से पैसे निकालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोनी देहात गाजियाबाद निवासी अजमुद्दीन पुत्र निजामुददीन एवं लुहारों की ढाणी वार्ड नं. 11 धारूहेड़ा निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को आजाद नगर बास रोड धारूहेडा स्थित एक एटीएम में चिप लगाकर पैसे निकालते हुए काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एटीएम की प्लेट व 1500 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें