संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली थाना पुलिस ने आस्था कॉलोनी कोसली के एक मकान से चोरी हुए मोबाइल फोन खरीदने के मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव नांगल मुबारिकपुर निवासी जुमा के रूप में हुई है। जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।
जांचकर्ता ने बताया कि गांव खेड़ी हाल किरायेदार आस्था कालोनी कोसली निवासी धनीराम ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर की रात को कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति उसके मकान में घुसकर उसके दो मोबाइल फोन चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने थाना कोसली में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को चोरी हुए मोबाइल फोन को खरीदने वाले एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए है। पुलिस द्वारा नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह में भेजा गया है। व आरोपी जुमा को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जो इस मामले में पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।