फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्राला चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने ट्राला चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के गांव सिलानी हाल किरायेदार पशुराम कालोनी रेवाड़ी निवासी नरेश और राजस्थान के भिवाड़ी के अलवर बाईपास क्षेत्र निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्राले को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गोठडा टप्पा खोरी निवासी धर्मबीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपने ट्राले पर गांव मामड़िया आसमपुर निवासी राकेश को ड्राइवर रखा हुआ है। जो 21 फरवरी की शाम को उसके ड्राइवर ने ट्राले को उसके होटल नजदीक पावर हाउस गांव गोठड़ा पर खड़ा किया था। रात्रि के समय कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति उसके ट्राले को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने शनिवार को मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार करके कब्जे चोरी से किए गए ट्राले को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें