रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने शांति लोक सोसायटी के दो घरों से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव पथसारा हाल आबाद गांव ढालियावास निवासी अर्जुन व जिला समस्तीपुर के गांव मदुदाबाद हाल आबाद गांव ढालियावास निवासी लखन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 5 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि 10 मई को मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव पिपरीया हाल किरायेदार शांति लोक सोसायटी रेवाड़ी निवासी अनिल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 9 मई की रात को वह अपने कमरे में सो रहा था। सुबह उठा तो उसे अपना मोबाइल फोन गायब मिला। जब उसने आसपास पता किया तो पता चला की उसके पड़ोसी बालचंद, सुरेशपाल, रोशन लाल व जगसुरीया के घर से भी मोबाइल चोरी हो गए। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपी अर्जुन व लखन को गिरफ्तार कर लिया है।