फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल व नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चाकू के बल पर कंपनी कर्मचारी से मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक के निकट कंपनी कर्मचारी से छिनैती की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खिजूरी निवासी रोहित भाटी तथा बुडौली निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करके छीने गए 1600 रुपये, चाकू तथा दो मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है। उक्त जानकारी जांच अधिकारी एएसआई महीपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज मोहल्ला तेलियरगंज निवासी अरविद कुमार बावल की एक कंपनी में काम करते हैं। वह धारूहेड़ा की बेसटेक सोसायटी में रहते हैं। 11 फरवरी की रात ड्यूटी से लौटने के दौरान बनीपुर चौक के निकट दो मोटरसाइकिलों पर आए छह लड़कों ने रोक लिया था और चाकू दिखाकर मारपीट करते हुए दो हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें