रेवाड़ी। एंटी नारकोटिक्स सेल ने स्मैक बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी की पहचान मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी निवासी सोनू उर्फ जितेंद्र और संदीप के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया की सूचना मिली कि सोनू जो स्मैक बेचता है वह अभी एवरेस्ट सिनेमा के सामने गली में अपने घर के पास स्कूटी पर घूमते हुए स्मैक बेच रहा है। बताए गए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा। आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ जितेन्द्र निवासी मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.62 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि स्मैक उसी के मोहल्ले के संदीप ने उपलब्ध करवाई थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके आरोपी सोनू ओर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद