आरोपी, वीर व रविन्द्र। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने के मामले में दो आरोपियों को अग्रसेन चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नया गांव सहादत नगर निवासी वीर व गांव रामगढ़ भगवानपुर हाल आबाद मोहल्ला शिव कालोनी निवासी रविन्द्र उर्फ रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 67.61 ग्राम गांजा व 3.5 ग्राम स्मैक बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।