रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों गांव आराम नगर निवासी पवन कुमार और गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 जून को गोपनीय सूचना पर सीआईए ने कनुका रोड से पवन कुमार को एक अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पवन ने पुलिस को बताया कि उसे इंद्रजीत उर्फ चुर्री ने हथियार दिया था। इसके बाद इंद्रजीत भी गिरफ्तार किया गया।