फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी और कोसली थाना पुलिस ने युवक पर फायरिंग करके जान से मारने का प्रयास करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 1 पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपियों की पहचान कोसली के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सुखबीर उर्फ मोनू व भाकली रेलवे स्टेशन कोसली निवासी दीपक कुमार लखेरा के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता यशदेव ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 25 अगस्त को अपने साथी अमन व अक्षय के साथ भूपेंद्र के कार्यालय के सामने खड़े थे। तभी हिमांशु व दो अन्य लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। थोड़ी देर बाद तीन और मोटरसाइकिल उसी तरफ से आई जिस पर दीपक, गोलू उर्फ सचिन, विक्की उर्फ डाकू व परवेश सवार थे और जान से मारने की नीयत से मेरी तरफ पिस्तौल तान दी और गोली चलाते हुए भागे। इसी दौरान एक गोली मेरे बाएं हाथ की हथेली को छूते हुए निकल गई। इसके बाद वे सभी वहां से भाग गए। हिमांशु व दीपक के साथ मेरी पहले से रंजिश चली आ रही है जिसकी वजह से मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है। सीआईए रेवाड़ी व कोसली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हुई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें