रेवाड़ी। शहर के आईओसी चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में गाली-गलौज और हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रविशंकर निवासी बैहरमपुर और गोपाल निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में दोनों चांदपुर की ढाणी में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस को बुधवार रात को सूचना मिली थी कि आईओसी चौक स्थित शराब ठेके के सामने दो युवक शराब के नशे में गाली-गलौज और हुड़दंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।