रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने मोबाइल रिपेयर की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि गांव बोलनी निवासी हेमंत कुमार ने अपनी शिकायत में बताया की बोलनी बस स्टैंड पर मोबाइल दुकान कर रखी है। 21 मार्च की रात्रि को उसे सूचना मिली की दो युवक उसकी दुकान का ताला तोड़ रहे हैं। राहगीरों की सहायता से दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके आरोपी साहिल व मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने 21 मार्च को ब्रास मार्किट से एक बाइक चोरी करने की वारदात को भी स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद