शतरंज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी स्कूल स्टाफ के साथ।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रोहतक में राज्यस्तर पर क्वान की डो प्रतियोगिता और शतरंज स्पर्धा में विद्यार्थियों ने अपना दम दिखाया। चैंपियनशिप में राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में तुषार, कुशाग्र, जतिन, सारिका व आशीष ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं प्रणय, दिव्यांशु, ध्रुव अरोड़ा, पलक व पायल ने रजत पदक हासिल किया। छवि, साहिल, भारत, गीतांशु व तनिष्क ने भी सफलता प्राप्त करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही साथ विद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग अध्यक्ष रवि सैनी, कोच सुनील, हितेश, कुणाल, दीपक, विनय, नीतू लांबा, सतीश को भी बधाइयां दीं। साथ ही बच्चों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया।