फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है : दिनेश कपूर

Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में चित्र भेंट करते दिनेश कपूर। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसके मुख्यअतिथि एलीगेंट सिटी के निदेशक रवि गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी रहे। इस दौरान दिनेश कपूर ने शिव की महिमा बताई। प्रधान अरुण गुप्ता, राजेंद्र सिंह यादव, सीएल सोनी ने कहा कि राजा भगीरथ ने अपने पितरों का उद्धार करने के लिए कठोर तपस्या की। ब्रह्मा जी ने प्रकट होकर गंगा जी को धरती पर अवतरण के लिए आदेश दिया। भगवान शिव ने अपनी जटाओं में गंगा जी को धारण कर उसे धरती पर अवतरण का मार्ग प्रशस्त किया। महिला प्रधान निशा सीकरी, मधु गुप्ता, लता शर्मा ने संबोधित किया। डॉक्टर सपना यादव ने एरोबिक्स का अभ्यास कराया। चेतन शर्मा, डॉक्टर आरके जांगड़ा, भाजपा नेता दीपा भारद्वाज व समाजसेवी राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, कपिल कपूर, पूर्वांशी, सोनिया कपूर, हिमांशु, जूही, राहुल व साथियों से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें