फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जलापूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम

Sat, 08 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम। संवाद
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव बेरली में पिछले तीन चार दिन से पीने का पानी नहीं मिलने पर गांव की महिलाएं सड़कों पर उतर गईं। साथ ही कोसली-रेवाड़ी मार्ग पर बैरिकेड लगाकर जाम कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जाटूसाना थाना प्रभारी मनोज यादव ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण महिलाएं व पुरुष इस बात पर अड़े रहे कि जब तक खराब पानी का वॉल्व जनस्वास्थ्य विभाग ठीक नहीं करेगा जाम नहीं खोलेंगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने खराब वाॅल्व को ठीक करना शुरू किया। इसके एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

बेरली गांव में बना बुस्टिंग स्टेशन से गांव में पानी सप्लाई के लिए लगाया वाॅल्व खराब हो गया था, जिसके कारण गांव में पानी की सप्लाई तीन चार दिन से नहीं हो पाई। इस भीषण गर्मी में पानी कि सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों के सामने जल संकट उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि वे तो जैसे-तैसे अपनी प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन उनके पशु प्यासे रह रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि इस उमस भरी गर्मी में कहीं पशु बीमार न पड़ जाएं। ग्रामीणों ने कहा कि यह सब जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण से देरी हुई है। जबकि विभाग के कर्मचारियों को वॉल्व खराब होने की जानकारी होने के बाद भी इतनी देरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों को भेज कर खराब पाइपलाइन वाॅल्व को ठीक करवा दिया गया है। आगे से ग्रामीणों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-अशोक यादव, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें