फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोसवाल चौक पर जमीन को लेकर फंसा पेच

Sun, 17 Mar 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों और पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। रेवाड़ी के पोसवाल चौक पर एक हजार गज से अधिक जमीन पर पहले तो पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य चलता रहा, फिर आसपास के लोग उसको एचएसवीपी की जमीन बताकर रुकवाने पहुंचते हैं। पुलिस की उनसे भी झड़प हो जाती है। वहीं करीब दो घंटे बाद एचएसवीपी के जेई अमित वशिष्ट पहुंचे। उन्होंने जाते ही काम रोकने की बात कही तो पुलिस ने लिखित में देने को कहा।
विज्ञापन

जेई ने मौके पर ही पत्र लिखकर पहले भी नोटिस देने की बात कहते हुए पुलिस को काम रुकवाने का पत्र थमा दिया। वहीं जब निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने अपनी जमीन बताते हुए एचएसवीपी को ईओ से अनुमति के बाद ही निर्माण की बात कही तो जेई भी सकपका गए। हालांकि, जेई ने अपनी ड्यूटी करते हुए काम रुकवाया और अगली कार्रवाई तक निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत दी। निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने कहा कि यह उनकी जमीन है मसला महज निशानदेही का है। पूरी प्रक्रिया के दौरान यदि गलती दिखाई दी तो सिस्टम की। यदि जमीन एचएसवीपी की है तो अब तक अधिकारी क्यों सो रहे थे। इसका जवाब भी मिलना जरूरी है। वहीं जेई, एचएसवीपी अमित वशिष्ट का कहना है कि मामले में निर्माण कार्य अभी रुकवाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें