रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में गांव आशियाकी निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे संगवाडी पुल के नीचे से बाइक लेकर लाधुवास गांव की तरफ जा रहा था। इसी बीच सामने से एक ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।