फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक से कुचलकर ट्राला चालक की मौत

Mon, 30 Sep 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। हाईवे संख्या 48 पर खिंजुरी के पास ट्रक से कुचलकर ट्राला चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के जिले अलवर के गांव डडीकर सदर निवासी राकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला कोटपूतली के गांव खेड़की मुकड़ निवासी सतबीर ने बताया कि उनका ट्राला राकेश चलाता था। शनिवार को राकेश भवन निर्माण सामग्री लोड कर गुरुग्राम जा रहा था। जब उसने रात में चालक को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जब वह खिंजुरी के सामने हाईवे नंबर-48 पर पहुंचे तो देखा कि उनका ट्राला सर्विस लेन पर खड़ा है। होटल की पार्किंग से पता चला कि एक ट्रक से कुचलकर ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें