फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने धारूहेड़ा चौक स्थित रेजांगला स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कपिल यादव और अजय कुमार ने भी शहीदों को नमन किया।वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 नवंबर को रेजांगला की पहाड़ियों पर कुमाऊं रेजिमेंट के 114 वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इन वीर सैनिकों में अधिकांश अहीरवाल क्षेत्र के थे, जिस पर पूरे हरियाणा और देश को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें