संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में गुरु अर्जुन देव जी को नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएलजी कमेटी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुनील भार्गव, एसएन झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने गुरु अर्जुनदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी व एडवोकेट दिव्या राजपाल ने कहा कि उनके बलिदान को नमन करते हुए 10 जून को पूरे भारतवर्ष में मीठे पानी की छबील लगाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। डॉक्टर सपना यादव ने सभी को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के टिप्स दिए व देशभक्ति के गीतों पर एरोबिक्स का अभ्यास कराया। इस मौके पर लायंस क्लब के प्रधान संदीप गोयल, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को सम्मानित किया। अतिथियों को गुरु नानक देव, हरमंदिर साहिब, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद व सुभाष चंद्र बोस के चित्र भेंट किए गए।