पं. रामकंवार खालेटिया की पुण्यतिथि मनाते लोग। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन करते आयोजक। स्रोत स्वयं
रेवाड़ी। मशहूर सांगी पं. रामकंवार खालेटिया की पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक गांव खालेटा में मनाई गई। रामकंवार खालेटिया के पुत्र कैलाश चंद ने बताया कि पिता की पुण्यतिथि पर हवन कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। महंत विष्णुदास ने बताया कि पंडित रामकंवार लोकप्रिय सांगी थे। उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक सांग मंचन किया। इस मौके पर शिव कुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, अरूण शर्मा, संतोष शर्मा, डॉ. पवन यादव, हरिराम, रामसिंह, रामचंद्र यादव, राजू चौहान, राजेश मौजूद रहे।