फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव अभय सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Mon, 02 Sep 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। स्व. राव अभय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की जयंती पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं के साथ राव अभय सिंह चौक पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि उनके पिता राव अभय सिंह की इच्छा थी कि समाज के उपेेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। उनकी धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक सद्भाव व शांति की विचारधारा में गहरी आस्था थी। वे चाहते थे कि शिक्षा के क्षेत्र में इलाका सबसे आगे रहे। हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर ही चल रहे हैं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि अहिरवाल राव अभय सिंह ऐसे नेता रहे थे जिनका नाम आज भी सम्मान से लिया जाता है। राव अभय सिंह महज एक रुपया वेतन लेते थे। उन्होंने बताया कि उनके दादा ने इस क्षेत्र के लिए बहुत से कार्य किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें