रेवाड़ी। राजा कौशल सिंह की 859वीं जयंती पर तिकोना पार्क पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा कौशल सिंह कोसलिया गोत्र के संस्थापक थे और आज से 859 साल पहले उनका जन्म हुआ था। श्रद्धांजलि सभा के बाद बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ के ट्रस्ट की स्थापना जो हाल ही में हुई है उसके बारे में बैठक हुई। पदाधिकारियों ने सभी का अभिवादन किया। संजय यादव सचिव बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ ने ट्रस्ट के संविधान, नियम कानून और वर्तमान में जो सदस्य हैं उनका पूरा विवरण दिया और यह भी बताया की एक ट्रस्ट और सोसाइटी से कैसे भिन्न हैं।है। इसी समय सभी ने मिलकर के डाॅ. टीसी राव को संस्था का प्रधान बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। डाॅ. टीसी राव ने सभी से अनुरोध किया कि प्रधान कोसली गांव से होना चाहिए। राव ने सूबेदार महेन्द्र यादव जो आज संस्था के प्रधान हैं उनको एक साल के लिए कार्यकाल की अवधि को बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया, सभी सदस्यों ने स्वीकार किया और एक साल के लिए फिर प्रधान का कार्यकाल और बढ़ा दिया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ