फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद बिजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर सीहा में शहीद बिजेंद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
डहीना। पुलिस स्मृति दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की ओर से गांव सीहा के शहीद बिजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। गांव के सरकारी स्कूल के समीप स्थित शहीद स्मारक पर आईटीबीपी जाटूसाना की ओर से स्मृति समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन एवं पूर्व सरपंच विक्रम पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया मुख्य वक्ता रहे। इस दौरान शहीद की वीरांगना ममता यादव को आईटीबीपी की ओर से सम्मानित किया गया। नाहड़िया ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले 28वीं वाहिनी आईटीबीपी के उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह की शहादत सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने शहीद स्मारक की नियमित साफ-सफाई करने और दीप-धूप करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रविदत्त ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रामप्रसाद, इंस्पेक्टर निहाल सिंह, रिंकू यादव, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें