फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिन्दू प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाल नाथ हिन्दू महाविद्यालय में सोमवार को हिन्दू प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह सहगल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। उनके पुत्र एवं संस्था के पूर्व प्रधान रहे रमेश सहगल ने अपने पिताजी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही यह भी कहा कि हिंदू संस्था हमारे लिए संस्था न होकर एक परिवार है। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, अशोक सहगल, अश्विनी खुराना, जितेंद्र मेहता, गुलशन, श्याम कपूर, अजय निझावन, दिनेश दुआ, गुलशन धींगडा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें