रेवाड़ी के बावल में छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। स्रोत : स्कूल
बावल। कस्बे के छोटूराम चौक पर दीनबंधु चौधरी छोटूराम की प्रतिमा को माल्यार्पण करके जयंती मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत ने कहा कि चौधरी छोटूराम गरीबों, मजदूरों और कमेरे वर्गों के लिए काम करते रहे। उनका सारा जीवन शोषितों वंचितों को हक़ अधिकार दिलाने में गुजरा। इस अवसर पर ईश्वर महलावत, हल्का प्रधान महेंद्र ककरावत, जिला प्रधान भजनलाल खटाना, युद्धबीर सिंह, महेंद्र थानेदार, भूपसिंह, रणसिंह लोर, होशियार प्रधान, सूरत सिंह, सुमेर जेलदार आदि मौजूद रहे।