फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गो रक्षक विक्रांत यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेते गणमान्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खासपुर निवासी गो रक्षक विक्रांत यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी पुष्पा शास्त्री महामंडलेश्वर ने विक्रांत यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने संयोजक के रूप में समिति कार्यकारिणी सदस्यों के साथ शहीद विक्रांत यादव के स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए तथा उनके परिजनों से भेंट की। गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के पिता शीशराम यादव, दयाराम आर्य, अनिल आर्य, राजकुमार कतोपुरी, सुरेंद्र प्रधान व राजकुमार विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता ने शहीद विक्रांत यादव को नमन किया। दो मिनट का मौन भी रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें