रेवाड़ी। गांव कंवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अहीरवाल के पूर्व विधायक बाबू मोहर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य जयसिंह खोला ने उन्हें शिक्षा का पुरोधा तथा चलती फिरती संस्था बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हसला के पूर्व प्रांतीय प्रधान एवं स्कूल प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने की। इस मौके पर कंवाली स्कूल के स्टाफ, सरपंच देशराज, पूर्व सरपंच, अमित कुमार, अभय सिंह नंबरदार, रमेश कुमार, प्राध्यापक अनिल कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद