फोटो: 20रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 स्थित गणेशीलाल धर्मशाला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती प
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 स्थित गणेशीलाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अध्यक्षता माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान बुधराम पंवार ने की। मुख्यवक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम रहे। इस मौके पर अजीत सिंह, विजय सिंह, नरेश कुमार एससी मोर्चा, श्योकरण मेहरा, सुरेंदर चंपड़िया, संजय बडगुजर, रोहताश, राकेश कुमार, जगमाल सिंह, ईश्वर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे।