रेवाड़ी। जिला कबड्डी संघ की ओर से आज लड़के व लड़कियों के दोनों वर्गों की सीनियर कबड्डी टीम में चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ये ट्रायल सुबह 10 बजेै से लिलोढ़ स्थित एक निजी विद्यालय में होंगे। संघ प्रधान रमेश धनखड़ ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी गांव सिसाना खरखौदा, सोनीपत में 9 और 10 मार्च को होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की ओर से हिस्सा लेंगे।
जिला संघ महासचिव ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना होगा। लड़कों का वजन 85 किलोग्राम व लड़कियों का वजन 75 किलोग्राम से कम होना चाहिए। इस दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका रामकिशन सिंह द्वारा निभाई जाएंगी।