फोटो: 07रेवाड़ी। मकर संक्रांति के उपल्क्ष्य में छायादार एंव फलदार पौधे लगाते हुए ट्रस्ट के
- फोटो : स्रोत- परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। श्रीराम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति पर जिलेभर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर 500 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। सड़क पर पहले से मौजूद पौधों की सिंचाई की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि वृक्षों के बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि विशेष अवसरों पर पौधरोपण अभियान समय-समय पर चलाना चाहिए और पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए। इस मौके पर सुमन शर्मा, रोहित, उमेश, आनंद, शालू, संतोष, दिनेश पंच ग्रामीण मौजूद रहे।