फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Thu, 26 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड के लाढोवाल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 2 से 10 जनवरी तक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेवाड़ी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन 2 से 7 जनवरी तक (06 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 5 से 10 जनवरी तक (06 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर ट्रेन जो 2 व 7 जनवरी को अमृतसर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जलंधर शहर-कपूरथला-लोहिया खास-फिरोजपुर होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें