फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लॉ स्टूडेंट्स व पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से तीन नए कानूनों के संबंध में पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में आईजीयू मीरपुर के लॉ स्टूडेंट्स व पुलिस कर्मचारियों के साथ एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याण निरीक्षक रत्न सिंह ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कानून प्रवर्तन में उत्कृष्टता और सत्य निष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता को कायम रखना था। कार्यक्रम में कानूनों के लागू होने तथा क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान पुराने कानूनों की जगह लागू हुए तीन नए कानूनों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कल्याण निरीक्षक की ओर से इस कार्यक्रम में उपस्थित लॉ स्टूडेंट्स तथा पुलिस कर्मचारियों को कानून के अंतर्गत कार्य करते हुए लोगों को न्याय दिलाने में उनकी भूमिका के बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें