फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के 575 टीजीटी और 215 स्कूल मुखिया को किया प्रशिक्षित

Tue, 10 Sep 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति के बाद एकत्रित हुए शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम की ओर से जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हुसैनपुर, नाहड़ व जाटूसाना ब्लॉक में चल रही कंपिटेंसी बेस्ड टीचिंग लर्निंग साइकिल (टीएलसी) कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें मुख्य विषयों के 575 टीजीटी और 215 स्कूल मुखिया को प्रशिक्षित किया गया।
टीएलसी कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अगस्त से चल रहा था। डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में जो बच्चे कक्षा 6 से 8 में पिछड़ रहे हैं, उन्हें कक्षा के समकक्ष लाना है। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से दक्षता आधारित शिक्षण प्रणाली तथा टीएलसी के चार चरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 575 मुख्य विषयों के टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा 65 एबीआरसी, 83 मौलिक मुख्य अध्यापकों, 40 मुख्य अध्यापकों एवं 92 प्राचार्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे जिले में चल रहे उड़ान कार्यक्रम को पंख लगा सकें। दक्षता आधारित इस प्रशिक्षण में टीएलसी के चार चरण जो कि पहचान, परिवर्तन, प्रगति व परखना के सभी मुख्य 10 बिंदुओं पर क्रियाकलापों के माध्यम से भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन







ईटी विंग के प्रभारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण डायट एवं ब्लाकों में विभिन्न समूहों के माध्यम से प्रदान किया गया। एससीईआरटी गुरुग्राम से प्रशिक्षित सभी ब्लॉकों के सक्षम सहयोगी रेवाड़ी ब्लॉक से सरिता, मोनिका, खोल से हेमंतव मेनका, बावल से अनीता व प्रमोद, जाटूसाना से मनीषा, प्रियंका एवं नाहड़ ब्लॉक से सुरेता व प्रियंका मौजूद रहीं।
प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए विभिन्न ब्लॉकों से एबीआरसी विमल, अनुराधा, नविता व शुभकरण ने सहयोगी के रूप में भूमिका निभाई। डायट में टेक्निकल कोऑर्डिनेटर के रूप में प्राध्यापक अशोक यादव, दीपक कुमार व डॉ. संगीता, ब्लॉक स्तर पर डॉ. नरेन पाल व डॉ. सुरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण में आ रही विभिन्न बाधाओं को दूर कर प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाने में सहयोग किया। शिक्षा विभाग से कुशल हरियाणा टीम के प्रतिनिधि वरन राय ने हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण कर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन


प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए अरविंद यादव बीआरसी, राजेंद्र यादव बीआरसी एवं संस्थान से प्राध्यापक सत्यपाल, हवा सिंह, धर्मेंद्र यादव, संजीव, राज सिंह, यशपाल, ब्रह्म प्रकाश, इंद्र, रामकुमार व विवेक ने पूर्ण सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें