फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अजमेर-जम्मूतवी-अजमेर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन हुआ है। रेलवे के अनुसार 28 से 29 मई तक जम्मूतवी से अजमेर तक परिवर्तन रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के क्षेत्र में रेलखंड की सेक्शन स्पीड बढ़ने से जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। परिवर्तन के पश्चात अजमेर से निर्धारित समय पर संचालित होकर 40 मिनट पहले जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी प्रकार जम्मूतवी से निर्धारित समय से पांच मिनट बाद संचालित होकर 10 मिनट पहले अजमेर पहुंचेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 02422, जम्मूतवी-अजमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा 28 मई से जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय छह बजे के स्थान पर परिवर्तित समय छह बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे के स्थान पर 12.10 बजे (10 मिनट पहले) अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02421, अजमेर-जम्मूतवी प्रतिदिन सुपरफास्ट 29 मई को अजमेर से अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजकर पांच मिनट से रवाना होकर अगले दिन परिवर्तित समय सात बजकर 35 बजे (40 मिनट पहले) जम्मूतवी पहुंचेगी। बता दें कि यह ट्रेन रेवाड़ी से दिल्ली रूट से जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें