फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से व्यापारियों में शोक, बाजार रखा बंद

विज्ञापन
कोसली में बंद पड़ा बाजार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। भिवानी से बेटी की ससुराल कलायत में रविवार की रात को दीपावली का उपहार देने गए कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की हादसे में मौत हो गई। इसमें मां-बेटा भी शामिल हैं। इस दौरान हादसे में कार चालक घायल हो गया। उधर, मौत से कोसली के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान उन्होंने बाजार बंद कर रखा। इससे खरीदारी करने आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी शहर के जैन चौक निवासी डॉ. गोविंद (54) मखीजा रेवाड़ी के गांव कोसली में क्लीनिक चलाते हैं। गोविंद रविवार को पत्नी डॉली (50), बेटा साहिल (26), भाभी रजनी (50) व भतीजे अराध्य (11) के साथ कैथल के गांव कलायत गांव में बेटी के घर दीपावली का उपहार देने के लिए कार से गए थे। घर लौटने के दौरान हिसार जिले के बास गांव के पास रविवार की रात को उनकी कार सामने से आ रहे ट्रॉले से टकरा गई। घटना में डॉली, साहिल, रजनी व अराध्य की मौत हो गई। शवों को हांसी के अस्पताल में ले जाया गया है, जहां पर शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना जब कोसली गांव में पहुंची तो व्यापारियों ने अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को नहीं खोला और काफी संख्या में व्यापारी कोसली से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भिवानी रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें