फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Thu, 08 Oct 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने बुधवार को नागरिक अस्पताल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में मरीजों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, उन्होंने रजिस्टर की जांच कर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड सहित आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इसके साथ उन्होंने शिकायत के आधार पर रेवाड़ी में स्थित एक बैंक शाखा का दौरा भी किया। जहां उन्होंने पेयजल व्यवस्था और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के साथ स्टाफ सदस्यों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें