फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरपंचों से गांवों के विकास का ब्योरा लिया

Sat, 04 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14गांव तिहाड़ा में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार लोगों की समस्या सुनते हुए। स्रोत : प्र‌वक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव तिहाड़ा में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शनिवार को लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय और शॉपिंग काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सरपंचों से गांवों के विकास का ब्योरा लिया और विकास कार्यों की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि विकास की राह गावों से होकर निकलती है। खराब फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसान पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर दें। मौके पर बावल प्राणपुरा रोड बाईपास रसियावास से तिहाड़ा रोड को पक्का करने की मांग की गई। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि जल्द बाईपास का कार्य शुरू होगा। इस अवसर पर पूर्व तिहाड़ा सरपंच भागमल, भीमसिंह, नांगल तेजू रामसिंहस विकास, बीरेंद्र सिंह, अनिल, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें