रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर चुनाव से संबंधित शिकायत कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने और किसी प्रकार के प्रलोभन में न आने की अपील की है। प्रलोभन देने वालों की सूचना भी दें ताकि कार्रवाई की जा सके।