फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन के गणित विषय में अद्भुत योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया

Mon, 25 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में गणित विभाग द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने की। गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश कुमार ने कुलपति का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी यादव ने सभी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन के गणित विषय में अद्भुत योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। श्रीनिवास रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कड़ी मेहनत करते हुए रामानुजन ने अपने लक्ष्य को हासिल किया एवं विभिन्न खोज करते हुए गणित विषय को विशेष बनाया। उन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी उन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में अपना गहन योगदान दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए बल्कि भारत को पूरे विश्व में अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। कुलपति ने सभी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए नई खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया।
गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह बड़क ने सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षो पर आधारित फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजू परूथी, प्रो. ममता कामरा, डॉ. सतीश खुराना, डॉ. राजेंद्र कुमार, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पुंडीर, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार, लाइब्रेरियन डॉ. अशोक कुमार सहित सभी शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें