संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के रेजांगला शहीद पार्क शौर्य समिति के बैनर तले मुख्य संरक्षक राव बालमुकुंद के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त राहुल हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त का सम्मान किया गया। वहीं डीसी के साथ बैठक में सदस्यों ने पार्क की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्क और इसके आसपास गंदगी की ढेर है। नियमित रूप से उठान नहीं होने के कारण आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। जगह-जगह बिखरा कूड़ा, कचरा बिखरा रहता है जिससे दुर्गंध उठती है। उपायुक्त ने जल्द ही, संबंधित अधिकारी से समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कैप्टन बीर सिंह, पूर्व प्रधान सर्वसुख यादव, कृष्ण कुमार, ईश्वर सिंह चौधरी आदि मौजूद थे।