रेवाड़ी। नेहरू पार्क की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीसी से मुलाकात करते प्रतिनिधि मंडल सदस्य।
रेवाड़ी। पर्यावरण विकास समिति एवं नेहरू पार्क में घूमने वाले सभी सदस्यों ने एडीसी अनुपम्मा अंजलि से नेहरू पार्क की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस पर एडीसी ने यह विश्वास जलाया कि वह शाम को पार्क में जाकर निरीक्षण करेंगी और पार्क की छोटी-मोटी समस्याओं का तुरंत समाधान कर दिया जाएगा। बाकी के बड़े कार्य आचार संहिता खत्म होने के बाद करवा दिए जाएंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में सुनील भार्गव एडवोकेट, पार्षद राजेंद्र सिंघल, रामचंद्र अग्गी, श्याम सुंदर सहगल, त्रिभुवन भटनागर, पार्षद रंजना भारद्वाज, पार्षद प्रवीण चौधरी व बृजभूषण सुगंध एडवोकेट आदि मौजूद रहे। संवाद